फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New dental building will be built in Palampur hospital

Kangra News: पालमपुर अस्पताल में बनेगा नया डेंटल भवन, चार करोड़ से पार्किंग का निर्माण

Fri, 27 Dec 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 27 Dec 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
New dental building will be built in Palampur hospital
पालमपुर में आरकेएस की बैठक में विधायक आशीष बुटेल का स्वागत करती डॉ. मीनाक्षी गुप्ता। संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल पालमपुर में पुराने भवन की जगह नया डेंटल भवन बनेगा। इसके साथ ही चार करोड़ रुपये से 100 वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी। यह बात पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में कही।
विज्ञापन

पालमपुर अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक आशीष बुटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में अस्पताल के आय और व्यय का लेखा जोखा रखा और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आरकेएस की बैठक कोई भी यूजर चार्जर नहीं बढ़ाया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 81.55 लाख रुपये के बजट अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आरकेएस के सदस्यों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संस्थान में और बेहतर सुविधाएं सृजित करवाने के लिए आपसी तालमेल से कार्य करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल के नए भवन में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के सहयोग से तीन ऑपरेशन थिएटर और लिफ्ट आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पुराने डेंटल भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए नक्शा तैयार किया जा रहा है। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कायाकल्प मूल्यांकन में तीसरा स्थान हासिल करने के लिए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बधाई भी दी।

बैठक में एसडीएम ने सभी आरकेएस सदस्यों और आम लोगों से अस्पताल में रोगियों को दिए जा रही सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए सहयोग और आवश्यक सुझाव देने का आग्रह किया। इस मौके पर नगर निगम पालमपुर के महापौर गोपाल नाग, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस चक्रवर्ती, आरकेएस सदस्य सुरेंद्र सूद, आदित्य सलूजा, अजय सूद, पार्षद दिलबाग सिंह, त्रिलोक चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed