{"_id":"68443d80e14e3ed5200830c7","slug":"ncc-cadets-visited-st-johns-church-kangra-news-c-95-1-ssml1021-180320-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एनसीसी कैडेट्स ने सेंट जॉन चर्च का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एनसीसी कैडेट्स ने सेंट जॉन चर्च का किया भ्रमण
Sun, 08 Jun 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 08 Jun 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग के राष्ट्रीय कैंप के दूसरे दिन शनिवार को 306 एनसीसी कैडेट्स ने मैक्लोडगंज के ऐतिहासिक सेंट जॉन चर्च और विश्व प्रसिद्ध चुगलाखंग बौद्ध मठ का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने चर्च की वास्तुकला और मंदिर के शांत वातावरण में समय भी बिताया। कैडेट्स ने मैक्लोडगंज के स्थानीय बाजारों और संस्कृति को भी नजदीक से देखा और समझा। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक सद्भाव से परिचित कराना था। उत्तराखंड और राजस्थान डायरेक्टोरेट के 204 गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स का आगामी बैच-2 हिमट्रैक-2 के लिए पंजीकरण करवाया गया।
यह कार्यक्रम पांच हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र एनसीसी कंपनी धर्मशाला द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनीष मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हो रहा है। कैंप में सेकंड-इन-कमांड मेजर तरुणा और कैंप दंडपाल एवं पीआरओ कैप्टन डॉ. मोनिका शर्मा हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल मनीष मोदी ने बताया कि यह अभियान एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को न सिर्फ प्रकृति से जोड़ रहा है बल्कि उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करेगा।