{"_id":"681ba8ddb6e3e6dc3b0e1e97","slug":"ncc-cadets-conducted-mock-drill-in-noorpur-college-kangra-news-c-95-1-kng1004-176100-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने की मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने की मॉक ड्रिल
Thu, 08 May 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 08 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर आर्य डिग्री कालेज में आयोजित मॉक ड्रिल में हिस्सा लेते हुए एनसीसी केडेट्स
नूरपुर(कांगड़ा)। राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में बुधवार को एनसीसी बटालियन डलहौजी के कमांडिंग ऑफिसर के दिशा निर्देश पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में एनसीसी कैडेट्स की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की जानकारी देना, युद्ध और संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया को समझाना और विद्यार्थियों-स्टाफ को सजग बनाना था। सुबह 10:00 बजे सायरन बजाकर आपातकालीन स्थिति की घोषणा की गई। इसके बाद सार्जेंट साहिल, सीपीएल अक्षित कुमार और रोहित कुमार ने साथ मिलकर घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने, अग्निशमन, सुरक्षित निकासी और रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया। साथ ही युद्ध की स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ सह आचार्य प्रो. संजय कुमार जसरोटिया, प्रो. सीमा ओहरी, प्रो. मनजीत, प्रो. रीमा, प्रो. शशि बाला, प्रो. अलका, डॉ. सोहन भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

नूरपुर आर्य डिग्री कालेज में आयोजित मॉक ड्रिल में हिस्सा लेते हुए एनसीसी केडेट्स
विज्ञापन