{"_id":"68b70f1e2b28abd4b20cfc72","slug":"nayak-rajeev-performed-brilliantly-in-spiti-marathon-kangra-news-c-95-1-ssml1019-193736-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नायक राजीव ने स्पीति मैराथन में किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नायक राजीव ने स्पीति मैराथन में किया शानदार प्रदर्शन
Wed, 03 Sep 2025 09:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 03 Sep 2025 09:06 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। भारतीय सेना के नायक राजीव सिंह ने एक बार फिर ऊंचे हिमालयी दर्रों में होने वाली सूर्या स्पीति अल्ट्रा मैराथन में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया है। पालमपुर नगर निगम के खलेठ के रहने वाले राजीव ने 77 किलोमीटर सूर्या स्पीति अल्ट्रा मैराथन में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक जीता है। साथ ही अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।
भारतीय सेना की ओर से आयोजित यह विश्वस्तरीय प्रतियोगिता 15 हजार फीट की ऊंचाई पर 22 अगस्त को हुई। मैराथन का शुभारंभ ऐतिहासिक कुंजुम ला दर्रे से हुआ और समापन स्पीति मुख्यालय काजा में किया गया। इस चुनौतीपूर्ण रेस में देश-विदेश के कई नामी अंतरराष्ट्रीय धावकों ने भाग लिया। राजीव सिंह (19 डोगरा यूनिट) ने छह घंटे 35 मिनट 41 सेकंड में पूरी दूरी तय कर नई उपलब्धि दर्ज की। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
उनके पिता पूर्व सैनिक करण सिंह और माता सुरिंद्र कौर ने कहा कि बेटे ने उनका और प्रदेश का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में मध्य कमान के जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता ने उन्हें रजत पदक पहनाकर सम्मानित किया। नायक राजीव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वैभव विशेष (एसएम) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दिया।