फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Navodaya students will sing folk songs of Himachal in Hyderabad

Kangra News: नवोदय के छात्र हैदराबाद में गाएंगे हिमाचल के लोक गीत

Sun, 15 Dec 2024 08:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Dec 2024 08:48 AM IST
विज्ञापन
Navodaya students will sing folk songs of Himachal in Hyderabad
हैदराबाद में राष्ट्रीय सांस्कृतिक सम्मेलन में हिमाचली लोक गीत के लिए चयनित जवाहर नवोदय विद्यालय
बैजनाथ (कांगड़ा)। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के छात्रों का चयन पहाडी़ लोक गीत के गायन के लिए हुआ है। नवोदय विद्यालय समिति नोएडा दिल्ली हेड क्वार्टर के तत्वाधान में हैदराबाद में 19 दिसंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के विद्यालय के दो छात्र मनीष व रजत और आठ छात्राएं मंजू, अन्वी, शैरन, पलक, अग्रिमा, अनिका और मानवी हिमाचली लोकगीत में भाग लेंगी। विद्यालय के संगीत शिक्षक नरेंद्र ने बताया कि पहले इस टीम ने नवोदय विद्यालय रोपड़ में संभाग स्तरीय सांस्कृतिक सम्मेलन में पहला स्थान प्राप्त किया था और अब ये छात्र हैदराबाद में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पूरे भारतवर्ष से नवोदय विद्यालय के आठ क्षेत्रों के लगभग 480 छात्र सम्मेलन में भाग लेंगे। संगीत शिक्षक की अगवाई में यह टीम 15 दिसंबर को जेएनवी पपरोला से हैदराबाद के लिए रवाना होगी। विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र सिंह ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed