{"_id":"6a8ca757b95a385fb90dfa29","slug":"national-sports-day-four-days-dedicated-to-sports-kangra-news-c-95-1-kng1044-251870-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल दिवस : चार दिन होंगे खेलों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल दिवस : चार दिन होंगे खेलों के नाम
विज्ञापन
धर्मशाला। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत और भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) धर्मशाला में 27 से 30 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
चार दिवसीय आयोजन में प्रधानमंत्री के युवा संवाद से लेकर खेल प्रतियोगिताएं, मेजर ध्यानचंद को डिजिटल श्रद्धांजलि और साइकिलिंग जैसी गतिविधियां होंगी। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देना है।
एनसीओई धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान मेरा युवा भारत कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा और एनसीओई धर्मशाला के प्रभारी जेपी शानी ने बताया कि युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को युवा कनेक्ट कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन होगा। इसके लिए निफ्ट कांगड़ा और नगरोटा बगवां के इंजीनियरिंग कॉलेज में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निफ्ट कांगड़ा में होने वाले कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्यातिथि होंगे। प्रधानमंत्री से संवाद के लिए जिले के चार खिलाड़ियों के नाम भी भेजे गए हैं।
28 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके जरिये युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और खेल नायकों के योगदान से परिचित करवाया जाएगा।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य आयोजन के तहत 29 अगस्त को एनसीओई धर्मशाला में वॉलीबाल, पेनल्टी शूटआउट, म्यूजिकल चेयर और महिलाओं के लिए पिट्ठू समेत विभिन्न खेल और मनोरंजक गतिविधियां होंगी। इनमें स्थानीय युवाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और स्थानीय नेतृत्व के साथ संवाद भी होगा। देश में खेलों के विकास और 12 वर्षों में मजबूत हुए स्पोर्ट्स इकोसिस्टम पर भी चर्चा की जाएगी।
30 अगस्त को साइकिलिंग से फिटनेस का संदेश
अंतिम दिन 30 अगस्त को स्पेशल संडे ऑन साइकिल आयोजित होगा। इसमें साइकिलिंग के साथ योग और रस्सीकूद जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी। कार्यक्रम में एसपी कांगड़ा मुख्यातिथि होंगे।