{"_id":"65ee210a44058c2fd2062ade","slug":"nanaos-team-was-the-winner-in-volleyball-kakdais-team-was-the-winner-in-kabaddi-kangra-news-c-95-1-ssml1021-128255-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वाॅलीबाल में ननाओं, कबड्डी में ककड़ैं की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वाॅलीबाल में ननाओं, कबड्डी में ककड़ैं की टीम रही विजेता
Mon, 11 Mar 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा के अक्षैणा मंदिर (ननाओं) में चले तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि मेले का समापन हो गया। इसका समापन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के वर्तमान विधायक विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि किया। मेले में वाॅलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। वाॅलीबाल में ननाओं और कबड्डी में ककड़ैं की टीम विजेता रही।
मेले में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य और उद्यान विभागों की ओर से प्रदर्शनियां भी लगाईं गईं। साथ ही स्वयं सहायता महिला समूह ने अपने बनाए गए घरेलू उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई। मेले का समापन पर परमार ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अक्षैणा मंदिर में होने वाली महाशिवरात्रि मेले का अपना ऐतिहासिक महत्व है। यहां पर पहले लोगों के सहयोग से ग्रामीण स्तर पर मेला होता था, लेकिन इसकी महत्ता को देख उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार में इस मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिया था। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और संस्कारों की एक पहचान है, जो हमें एक दूसरे से जोड़े रखते हैं।
साथ ही यह मेले भाई चारे के भी प्रतीक है। परमार ने मेले का स्टेज बनाने के साथ अक्षैणा मंदिर कमेटी को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान आत्मा राम परमार, अनूप परमार, कुलविंद्र, देवपाल, रणजीत, पंचायत प्रधान लवलीन परमार, उपप्रधान अभिलाष, सन्नी परमार और राम परमार समेत कई लोग मौजूद रहे।