फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Naik Rohit Kumar, injured in Operation Sindoor, returned home healthy

Kangra News: ऑपरेशन सिंदूर में घायल नायक रोहित कुमार स्वस्थ होकर लौटे घर

Sat, 31 May 2025 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 31 May 2025 05:28 AM IST
विज्ञापन
Naik Rohit Kumar, injured in Operation Sindoor, returned home healthy
आपरेशन सिंदूर के बहादुर सिपाही रोहित कुमार को सम्मनित करते त्रिलोक कपूर। स्रोत: जागरूक पाठक
पालमपुर(कांगड़ा)। ऑपरेशन सिंदूर में घायल हुए नायक रोहित कुमार 21 दिन के उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने उनसे भेंट की और उनका हालचाल पूछा। साथ ही रोहित और भारतीय सेना के पराक्रम पर बधाई दी। रोहित कुमार 27 पंजाब रेजीमेंट के सिपाही हैं और पाकिस्तान युद्ध के दौरान जम्मू-कश्मीर के निकट अखनूर सेक्टर में सीमा पर तैनात थे। रोहित पहलगाम घटना के उपरांत 10 मई को पाकिस्तान के साथ लड़ते-लड़ते जख्मी हो गए थे। उसके पश्चात तुरंत उनको सतवारी मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था और 21 दिन के उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। इस अवसर पर नायक रोहित कुमार ने पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध की घटना को लेकर जिस प्रकार से देश के सैनिकों के हौसले की चर्चा की, उससे भारत मां के हर फौजी जवान पर देश को गर्व है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि देश यह जानता है कि जिस समर्पण और संकल्प के साथ देश के सिपाही सरहद पर छाती तानकर मां भारती की रक्षा में खड़े रहते हैं, उससे कोई भी दुश्मन देश भारत का बाल बांका नहीं कर सकता है। रोहित कुमार के पिता भी सीआईएसएफ देहरादून में कार्यरत हैं और उनके छोटे भाई भी भारतीय सेना में देश की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने इस अवसर में रोहित कुमार के परिवार को भी बहादुर बेटे की हिम्मत पर बधाई दी है। इस अवसर पर साथ एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बद्री दास, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, ग्राम केंद्र प्रमुख रविंद्र वर्मा, बूथ अध्यक्ष राजमल, विचित्र सिंह, विंद्रावन के पूर्व प्रधान संजय कुमार, एससी मोर्चा के महामंत्री राजकुमार, बनूरी से संजय कुमार, संदीप कुमार, प्रताप चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed