फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nagrota Bagwan College will soon get law department: Bali

नगरोटा बगवां कॉलेज को जल्द मिलेगा लॉ विभाग : बाली

Sun, 10 Mar 2024 02:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 10 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Nagrota Bagwan College will soon get law department: Bali
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नगरोटा बगवां में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समारोह के मुख्यातिथि पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह वाली ने शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जबकि विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करके समारोह में खूब रौनक लगाई। इस दौरान आरएस बाली ने कहा कि कॉलेज में लॉ विभाग खोला जाएगा। प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने इस दौरान कॉलेज में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये, कॉलेज जिम के सुधारीकरण के लिए तीन लाख और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कॉलेज के लिए 20 कम्यूटर, पांच क्रिकेट किट और तीन वाॅलीबाल किट भी दी।
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं में बेहतर कारगुजारी के लिए सम्मानित किए गए विद्यार्थियों में बीए प्रथम वर्ष से नेहा, सेजल और रिंचन, द्वितीय वर्ष से साक्षी, तमन्ना और श्वेता, तृतीय वर्ष से मानसी, प्रिया, सौरव और नितिका, बीकॉम प्रथम वर्ष से विशाखा, अक्षिता और सोनिया, द्वितीय वर्ष से सोनाली, नितिका और प्रिंस, तृतीय वर्ष से रुचि, सिंसी और लक्षिता, बीएससी प्रथम वर्ष से भूमिका, कंचन कुमार, मीनाक्षी, आंचल, दिशा और स्मृति, द्वितीय वर्ष से पायल शर्मा, सलोनी, पायल, राधिका, खुशी, प्रियंका और तृतीय वर्ष से कनिका, शिखा, मोहित, शगुन, हरमनप्रीत और तानुषी शामिल रहे। जबकि एमए से ईशा, शांभवी, आभा, स्वाति, आकांक्षा और नितिका, एमकॉम से ज्योति, पारुल, मुस्कान, अमन, याशिका, अदिति और कुसुमलता और एमएससी से प्रिया, साक्षी, मुस्कान, ईशा, मीनाक्षी और विकास को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed