फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nagar Panchayat could not get the dumping site smoothened in six years

गर पंचायत छह वर्षों में डंपिंग साइट को सुचारू करवाने में नाकाम

Fri, 28 Jan 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat could not get the dumping site smoothened in six years
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायतों में शामिल बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत के कूड़े कर्कट को ठिकाने लगाने के लिए पिछले छह वर्षों में डंपिंग साइट को सुचारु नहीं करवा सकी है। पपरोला के बुरली कोठी में डंपिंग साइट के लिए प्रस्तावित भूमि नगर पंचायत के नाम होने और सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बावजूद डंपिंग साइट को शुरू नहीं किया जा सका है। दो वर्ष पूर्व इस 25 कनाल से अधिक भूमि को नगर पंचायत के नाम कर दिया गया था और उसके बाद समस्त विभागों की ओर से एनओसी भी जारी की गई थी।
विज्ञापन

इच्छाशक्ति के अभाव में अब तक इस डंपिंग साइट को शुरू नहीं किया जा सका है। नगर पंचायत के 11 वार्डों और बैजनाथ-पपरोला के बाजारों से रोजाना एकत्रित होने वाले कचरे को नगर पंचायत खीर गंगा घाट के समीप ठिकाने लगा रही है। इस स्थान पर कूड़े को फेंकने पर नगर पंचायत प्रदेश पर्यावरण विभाग की ओर से दंडित भी की जा चुकी है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग और खीर गंगा घाट के समीप गिराए जा रहे इस कूड़े को हालांकि खाद का रूप देकर मार्च तक समाप्त करने का दावा किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि खीर गंगा घाट के समीप गिराए जा रहे इस कूड़े को खाद का रूप देने और इसे समाप्त करने के लिए नगर पंचायत अब तक लाखों रुपया खर्च कर चुकी है, लेकिन डंपिंग साइट को शुरू नहीं किया जा सका है। डंपिंग साइट को शुरू न करने पर भविष्य में भी कूड़े कर्कट को इसी स्थान पर गिराया जाता रहेगा। लोगों का कहना है कि गर्मियों में यह कूड़ा चारों तरफ बदबू फैलाता है और वातावरण को दूषित कर रहा है। नगर पंचायत के सचिव प्रदीप दीक्षित ने बताया कि मार्च माह तक कूड़े को पूरी तरह से समाप्त करवा दिया जाएगा और प्रस्तावित डंपिंग साइट को शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed