फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Municipal Council Noorpur started Clean City-Prosperous City campaign

Kangra News: नगर परिषद नूरपुर ने शुरू किया स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान

Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council Noorpur started Clean City-Prosperous City campaign
नूरपुर के बचत भवन में स्वच्छता अभियान को लेकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी छात्र ।
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर ने मंगलवार को स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। अभियान के तहत 9 अप्रैल तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। नगर परिषद की टीमें घर-घर जाकर नागरिकों को कचरे के सही निपटान, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करेंगी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय बचत भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भाषण, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई। शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष रजनी महाजन, पार्षद सोनिया, हरनाम सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, छात्र और नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट:

मेरा कचरा- मेरी जिम्मेदारी थीम के तहत चलेगा अभियान-
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि इस अभियान को मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी थीम के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करें और कचरा प्रबंधन नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed