फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Municipal Corporation Election: Now new vote will be made by giving 50 rupees,kangra news dharmshala

नगर निगम चुनाव : अब 50 रुपये देकर बनेगा नया वोट

Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Election: Now new vote will be made by giving 50 rupees,kangra news dharmshala
धर्मशाला जिलाधीश कार्यालय में नगर निगम के चुनावों की तैयारियों में जुटे कर्मचारी। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। धर्मशाला नगर निगम चुनाव के लिए अब नया वोट बनवाने के लिए 50 रुपये की राशि अदा करनी होगी। धर्मशाला के एसडीएम हरीश गज्जू ने बताया कि नगर निगम के वोट जिलाधीश कार्यालय में बनाए जा रहे हैं। वोट बनाने के लिए मतदाता को 50 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। विभाग की ओर से 12 से 16 फरवरी तक निशुल्क वोट बनाए जा रहे थे। उस दौरान जो भी मतदाता वोट नहीं बनवा पाया है, वह 50 रुपये की राशि देकर अपना वोट नामांकन की अंतिम तिथि से आठ दिन पहले तक बना सकता है। धर्मशाला नगर निगम चुनाव की तैयारियों अब तेज हो गई हैं। वहीं धर्मशाला और पालमपुर में नगर निगम के चुनाव के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) भी धर्मशाला पहुंच गई हैं। इन ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

धर्मशाला में अभी तक 1544 नए वोट बनाए गए हैं। एसडीएम धर्मशाला ने बताया कि नगर निगम धर्मशाला में सोमवार तक करीब 37987 मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। वार्ड नंबर एक में 61, वार्ड दो में 93, वार्ड तीन में 112, वार्ड चार में 74, वार्ड पांच में 104, वार्ड छह में 67, वार्ड सात में 70, वार्ड आठ में 49, वार्ड नौ में 119, वार्ड 10 में 55, वार्ड 11 में 64, वार्ड 12 में 130, वार्ड 13 में 130, वार्ड 14 में 140, वार्ड 15 में 106, वार्ड 16 में 20 और वार्ड 17 में 82 नए वोट बने हैं।
विज्ञापन

प्रति पेज पांच रुपये के हिसाब से मिलेगी पूरी मतदाता सूची
एसडीएम ने बताया कि नई मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। किसी भी व्यक्ति को अगर मतदाता सूची चाहिए तो एसडीएम और नगर निगम कार्यालय से एक पेज पांच रुपये के हिसाब से पूरी मतदाता सूची प्राप्त कर सकता है। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भले ही हो गया, लेकिन अभी भी कोई मतदाता बनने से वंचित है तो वह आवेदन कर सकता है। नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तिथि के पहले तक नाम जोड़ा और काटा जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी एसडीएम निर्वाचन कार्यालय में निर्धारित 4 नबंर फार्म पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed