फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MP's effigy burned at Kacheri Adda; SHO's hand scorched while extinguishing the fire.

Kangra News: कचहरी अड्डा में फूंका सांसद का पुतला, आग बुझाते हुए एसएचओ का हाथ झुलसा

Tue, 13 Oct 2026 08:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
MP's effigy burned at Kacheri Adda; SHO's hand scorched while extinguishing the fire.
धर्मशाला में जेएनयू प्रकरण को लेकर आक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजप
धर्मशाला। महिलाओं के सम्मान और मणिपुर के सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को लेकर सोमवार को धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक से कचहरी अड्डा तक रोष रैली निकाली और पुतला फूंका। इस दौरान जलते हुए पुतले को बुझाने के प्रयास में थाना प्रभारी (एसएचओ) का हाथ झुलस गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पार्टी पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद का पुतला जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पहली बार पुलिस जवानों ने पुतला छीन लिया, लेकिन दूसरी बार कार्यकर्ताओं ने एक दुकान की छत पर गत्ते को आग लगाकर पुतले के रूप में जला दिया। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए इस्तेमाल किया गया फायर सिलिंडर भी ठीक से काम नहीं कर सका, क्योंकि उसकी पाइप फटी हुई थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी सफाई कर्मी के हाथ से झाड़ू लेकर भी आग बुझाते दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं : सुधीर
धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शन सांसद पर लगे गंभीर आरोपों और कांग्रेस द्वारा उन्हें कथित संरक्षण दिए जाने के विरोध में किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए फर्जी, दोहरी और मृत प्रविष्टियों को हटाना जरूरी है, जबकि विपक्षी दल इस पर केवल भ्रम फैला रहे हैं।
सांसद पर लगे आरोपों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई : सरवीन
पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने मांग की कि सांसद अंगोमचा बिमोल पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और दोष सिद्ध होने पर सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी रक्षा करना पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने सरकारों से ऐसे मामलों को पूरी संजीदगी से लेने का आह्वान किया।

महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर : काजल
कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए हैं, चाहे वह पंचायतों व विधानसभा-लोकसभा में आरक्षण हो या तीन तलाक कानून। उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर के सांसद और जेएनयू से जुड़े उत्पीड़न मामलों पर कांग्रेस की चुप्पी उसके दोहरे चरित्र को उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed