Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mouldy bread served to patients at Jwalamukhi Hospital

Kangra News: ज्वालामुखी अस्पताल में मरीजों को परोस दिए फफूंदी लगे ब्रेड

Wed, 10 Jun 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 10 Jun 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
Mouldy bread served to patients at Jwalamukhi Hospital
ज्वालामुखी मेंनाश्ते में परोसी गयी फफूँदी लगी ब्रेड। स्तोत्र जागरूक पाठक
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी में मंगलवार को रोगियों को नाश्ते में फफूंदी लगे ब्रेड परोसे जाने का मामला सामने आया है। खराब गुणवत्ता का ब्रेड मिलने पर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। वहां दाखिल एक युवती ने फफूंदी लगे ब्रेड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद से ज्वालामुखी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं और लोग अस्पताल प्रशासन की कार्यकुशलता पर भी संदेह जता रहे हैं। मंगलवार सुबह जब अस्पताल में भर्ती करीब आठ-दस रोगियों को नाश्ता परोसा गया तो ब्रेड में फफूंदी देख वे सन्न रह गए। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों के स्वास्थ्य के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो रोष स्वरूप युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। मामले को तूल पकड़ता देख अस्पताल प्रबंधन का कार्यभार संभाल रहे बीएमओ डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि मरीजों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने मामले में संलिप्त संबंधित ठेकेदार से जवाब-तलब किया है। अस्पताल प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed