फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mother's only support snatched away, dream of sending her darling abroad remains unfulfilled

Kangra News: मां से छिना इकलौता सहारा, अधूरा रह गया लाडले को विदेश भेजने का सपना

Mon, 03 Jun 2024 03:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Mother's only support snatched away, dream of sending her darling abroad remains unfulfilled
थुरल (कांगड़ा)। न्यूगल खड्ड में डूबने से हुई युवक की मौत के बाद उसकी मां बेसुध है। वह बेटे राहुल को नौकरी के लिए विदेश भेजना चाहती थी। इसके लिए वह तैयारी में लगी हुई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि वोट देने के बहाने घर आए बेटे से ऐसी अनहोनी हो जाएगी। उसके सारे सपने टूट गए। 10 साल बाद पति से तलाक के बाद यह मां अपने बेटे के सहारे ही जी रही थी। तलाक के बाद अपने इकलौते बेटे राहुल के साथ मायके पुड़वां में रहने लगी।
विज्ञापन


पूजा देवी ने मेहनत करके जैसे-तैसे अपने बेटे को पढ़ाया लिखाया और होटल मैनेजमेंट का कोर्स करवाया। राहुल मंडी के एक होटल में नौकरी करने लगा। शनिवार को वह वोट डालने के लिए घर आया हुआ था। रविवार को छुट्टी का दिन होने पर वह अपने मामा धर्मेंद्र के साथ न्यूगल खड्ड में नहाने चला गया, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। राहुल की माता पूजा देवी ने उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए उसे होटल मैनेजमेंट में विदेश भेजने की तैयारी में लगी हुई थी, लेकिन उसका यह सपना टूट गया। पूजा देवी वर्तमान में पुडवां बाजार में ब्यूटी पार्लर की दुकान करती हैं। पुडवां पंचायत के प्रधान पवन कुमार, सुलह के विधायक विपिन परमार, कृषि सहकारी और ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने युवक राहुल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed