फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mother and son arrested from home with 41.40 grams of chitta

Kangra News: घर से मां-बेटा 41.40 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 16 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mother and son arrested from home with 41.40 grams of chitta
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के गांव भदरोया में एक घर से मां-बेटे को 41.40 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। सिलाई मशीन के स्टैंड के नीचे छिपाकर रखे गए पैकेट से खेप बरामद हुई। नूरपुर के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि शुक्रवार को नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए सीआईए टीम नूरपुर ने दबिश दी थी। आरोपियों की पहचान वनीता देवी (43) निवासी वार्ड 3, भदरोया तहसील इंदौरा व उसके बेटे अमन (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में स्कूटी सवार युवक से 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। सीआईए नूरपुर की टीम ने भदरोया-कंडवाल सड़क पर एक ढाबे के समीप नाकाबंदी के दौरान स्कूटी सवार युवक को काबू किया। चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार ने घबराकर जेब से एक माचिस की डिब्बी सड़क किनारे फेंक दी। जब डिब्बी की जांच की तो 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी की पहचान विक्रम चौधरी (28) निवासी वार्ड 7 नूरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस जिला नूरपुर इन मामलों की तफ्तीश गहनता से कर रही है ताकि नशा तस्करी के मुख्य स्रोत एवं नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed