फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   More than 100 pensioners from Nagrota Surian will go to Dharamshala.

Kangra News: नगरोटा सूरियां से 100 से अधिक पेंशनर जाएंगे धर्मशाला

Wed, 26 Nov 2025 01:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
More than 100 pensioners from Nagrota Surian will go to Dharamshala.
बरियाल (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के आह्वान पर पेंशनर अपनी मांगों को लेकर 28 नवंबर को धर्मशाला के तपोवन में गरजेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। एसोसिएशन के खंड नगरोटा सूरियां प्रधान गुरदेव भारती ने बताया कि नगरोटा सूरियां से सौ पेंशनर तपोवन जाएंगे। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड नगरोटा सूरियां की बैठक मंगलवार को प्रधान गुरदेव भारती की अध्यक्षता में हुई। इसमें एकमत होकर सभी पेंशनरों ने रोष प्रकट किया कि मंत्रियों और विधायकों ने सर्वसम्मति से अपने वेतन व भत्ते बढ़ा लिए, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों की देनदारियां देने के लिए सरकार वित्तीय संकट का हवाला देकर टालती आ रही है। मुख्य संरक्षक पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक की पेंशनरों की देनदारियों के लिए पूर्व की जयराम सरकार जिम्मेदार है जो डबल इंजन की सरकार होते हुए भी केंद्र सरकार से कर्मचारियों के 18 प्रतिशत डीए के 34 हजार करोड़ रुपये की बकाया राशि नहीं ला पाई। इस अवसर पर वित्त सचिव रामपाल धीमान, वरिष्ठ उपप्रधान करतार सिंह, उपप्रधान सुदर्शन कुमार, संगठन सचिव पूर्ण चंद, मनोहर सिंह भारती, शमशेर सिंह जग्गी, जोध सिंह सिद्धू , पवन तलवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed