फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Monsoon has caused loss of Rs 539 crore in Kangra district so far: Deputy Commissioner

जिला कांगड़ा में मानसून से अब तक 539 करोड़ रुपये का नुकसान : उपायुक्त

Fri, 05 Sep 2025 05:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 05:37 AM IST
विज्ञापन
Monsoon has caused loss of Rs 539 crore in Kangra district so far: Deputy Commissioner
धर्मशाला। मानसून सीजन के दौरान 20 जून 2025 से 4 सितंबर 2025 तक जिला कांगड़ा में अब तक कुल 539 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। इस अवधि में 50 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 171 पशुधन (गाय-बैल आदि) की जान गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों को समुचित सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस दौरान जिले में 110 कच्चे मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं जिससे प्रभावित परिवारों को बेघर होना पड़ा। इसके साथ ही 819 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 15 पक्के मकान पूरी तरह से और 70 पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 1051 गोशालाएं, 50 लेबर शेड, रसोई, बाथरूम, डंगा तथा 28 दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान विभिन्न विभागों को भी भारी नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को लगभग 21,837.47 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को लगभग 28,647.07 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा बिजली बोर्ड को 403.295 लाख रुपये और कृषि क्षेत्र को 188.83 लाख रुपये तथा बागवानी क्षेत्र को 2.91 लाख रुपये की हानि हुई है। इसके अलावा धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में विशेष रूप से 590.27 लाख रुपये का नुकसान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग को 956.15 लाख रुपये तथा स्वास्थ्य विभाग को 280.77 लाख रुपये की क्षति का सामना करना पड़ा है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला प्रशासन ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी है। प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है और नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed