फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Sanjay Ratna awarded the meritorious

Kangra News: विधायक संजय रत्न ने नवाजे मेधावी

Wed, 08 Jan 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 08 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
MLA Sanjay Ratna awarded the meritorious
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा के वा​र्षिक समारोह में ​विधायक संजय रतन को सम्मानित करत
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक संजय रत्न बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटियारा को 21,000 रुपये, प्राथमिक विद्यालय कुटियारा को 5,100 रुपये और प्राथमिक विद्यालय अपर बडोली को 5,100 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। प्रदेश में शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडर्न डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed