{"_id":"6aa45fa678fda4026d0927ff","slug":"mla-distributes-spray-pumps-and-grass-cutters-to-farmers-in-hared-kangra-news-c-95-1-kng1047-255227-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हरेड़ में विधायक ने किसानों को बांटे स्प्रे पंप और ग्रास कटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हरेड़ में विधायक ने किसानों को बांटे स्प्रे पंप और ग्रास कटर
Sat, 12 Sep 2026 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 12 Sep 2026 04:49 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ के हरेड़ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पंप वितरित करते विधायक किशोरी लाल। स्
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के हरेड़ गांव में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वाटरशेड विकास घटक 2.0 के अंतर्गत कृषि उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 60 स्प्रे पंप तथा 65 ग्रास कटर वितरित किए।
विधायक ने कहा कि हरेड़ गांव के सर्वांगीण विकास के लिए अब तक करीब 24 लाख रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की जा चुकी है। वाटरशेड विकास घटक 2.0 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना की मूल भावना वर्षा पर निर्भर बारानी कृषि क्षेत्रों में सिंचाई नेटवर्क का विस्तार करना, जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा देना और काश्तकारों की आजीविका को सुदृढ़ बनाना है।
विधायक ने कहा कि योजना के तहत जल प्रबंधन के बुनियादी कार्यों के साथ-साथ किसानों को जरूरी आधुनिक उपकरण रियायती और सुलभ आधार पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जिससे खेती की लागत घटेगी और किसानों की आय में इजाफा होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार की सभी कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डॉ. विवेक गुलेरिया, हरेड़ पंचायत के प्रधान मिलाप भट्ट, उपप्रधान जसवंत सिंह, उतराला जोन के प्रभारी सुभाष शर्मा, बूथ अध्यक्ष गोपाल ठाकुर और सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़ सहित कई विभागीय अधिकारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।