Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Missing painter found dead at Chhatra Chowk in Panchrukhi

Kangra News: पंचरुखी के छत्र चाैक पर मृत मिला लापता पेंटर

Sun, 21 Jul 2024 03:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 21 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Missing painter found dead at Chhatra Chowk in Panchrukhi
परिजनों के बयान लेती पुलिस। संवाद
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी क्षेत्र के छत्र चौक के पास चाय बागान की झाड़ियों में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। यह शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका था। व्यक्ति पेंटर का कार्य करता था और करीब पांच दिन पहले काम के लिए निकला था। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई, जबकि मृतक की शिनाख्त उसकी पत्नी ने की है। मृतक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की कोई भी रिपोर्ट संबंधित पुलिस थाने में दर्ज नहीं करवाई गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान करतार चंद (42) निवासी चुधरेड़ मौलीचक्क के रूप में हुई। उसके बैग में मोबाइल भी मिला है, जो स्विच ऑफ था। करतार चंद के सुसराल अंद्रेटा में हैं और वह वहीं रहता था। पंचायत प्रधान अंद्रेटा पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि मौके पर पहुंची पत्नी रेखा देवी ने शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने मृतक की थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज न करवाने पर पत्नी और सास से पूछा तो उन्होंने कहा कि वे किसी रिश्तेदारी के समारोह में गई थीं। जबकि करतार चंद घर से काम पर जाने के बाद कभी-कभी चार-पांच दिन भी नहीं आता था। करतार चंद अपने पीछे एक बेटा छोड़ गया है, जो दसवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी नंद लाल ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल काॅलेज भेज दिया है। पुलिस ने मामले मामले की जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed