फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Miscreants entered Dharamshala school with sticks and hockey sticks and created ruckus.

Kangra News: दिन में खेलकूद, रात को हॉकी-डंडे लेकर स्कूल पहुंचे हुड़दंगी, बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 13 Oct 2025 07:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 07:49 AM IST
विज्ञापन
Miscreants entered Dharamshala school with sticks and hockey sticks and created ruckus.
धर्मशाला। दिन में खेलकूद के बाद बॉय स्कूल धर्मशाला शनिवार रात को अचानक अफरा-तफरी मच गई। कुछ शरारती तत्व डंडे और हॉकी लेकर स्कूल परिसर में घुस गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा भी हुआ। इससे स्कूल परिसर में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले भर से करीब 690 छात्र और छात्राएं धर्मशाला पहुंचे हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को बॉय स्कूल और कुछ को गर्ल्ज स्कूल में ठहराया गया था। सूत्रों के अनुसार प्रतियोगिता के पहले दिन यानी शुक्रवार को छात्रों में हल्की बहसबाजी भी हुई थी, लेकिन रात के समय बाहरी युवकों के प्रवेश के बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन सक्रिय हुआ और तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। शरारती तत्व पुलिस के आने से पहले ही स्कूल परिसर से फरार हो गए। झगड़े के दौरान कुछ छात्र भी डर के कारण आधीर रात को ही अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉय स्कूल धर्मशाला के प्रिंसिपल यशपाल मनकोटिया ने बताया कि झगड़े में बाहरी युवकों की भूमिका स्पष्ट थी और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को शांत कराया। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और इस मामले में फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर तुरंत टीम भेजी गई और स्थिति नियंत्रण में लाई गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर पुलिस और स्कूल प्रशासन कड़ी नजर रखेंगे। स्कूल प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था और सख्ती बढ़ाई जाएगी ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed