{"_id":"69ed8d17a9d967cad30a4679","slug":"minor-girl-became-pregnant-after-being-sexually-abused-by-her-father-in-kangra-himachal-pradesh-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में रिश्ते शर्मसार: नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में रिश्ते शर्मसार: नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Sun, 26 Apr 2026 09:27 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर/थुरल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर/थुरल (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:27 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए उसका यौन शोषण किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग लड़की को पेट दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पालमपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग लड़की को पेट दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पिता को ही मुख्य आरोपी पाया। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट ने 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन