फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Meritorious girl students of Girls School Dharamshala honored with Kamala Memorial Award

गर्ल स्कूल धर्मशाला की मेधावी छात्राएं कमला गुलेरिया मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित

Mon, 10 Oct 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Meritorious girl students of Girls School Dharamshala honored with Kamala Memorial Award
धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल में कमला गुलेरिया मैमोरियल आवार्ड से सम्मानित छात्राएं प्रधानाचार्य ? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला के सभागार में सोमवार को स्वर्गीय कमला गुलेरिया मेमोरियल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की चार मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार व छात्रवृत्ति देवज्योति फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय कमला गुलेरिया की स्मृति में प्रदान किया जाता है। कमला गुलेरिया ने वर्ष 1970 के दशक में गर्ल स्कूल में प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दी थीं।
विज्ञापन

स्कूल के अपने कार्यकाल में उन्होंने पत्रिका मेघ मल्हार की शुरुआत की की थी, जो बच्चों के लिए अपने विचारों और प्रतिभाओं को व्यक्त करने के लिए एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में काम करती रही। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राज्य पुरस्कार और एनसीईआरटी की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वहीं सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने जेबीटी स्कूल धर्मशाला के प्रधानाचार्य पद और उप निदेशक शिक्षा के कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के पद पर भी कार्य किया।
विज्ञापन

इस दौरान दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली सुकृति थापा, दूसरा स्थान हासिल करने वाली नेहा और तीसरा स्थान हासिल करने वाली स्नेहा को अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं खेल के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए रिया को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल सुमन पटियाल, कमला गुलेरिया की बेटियां मीरा कंवर, ज्योतिका सिंह और नातिन डॉ. दिव्या सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed