{"_id":"67470d1fac58b5f9b20bef6e","slug":"meenakshis-team-stood-first-in-womens-kabaddi-kangra-news-c-95-1-ssml1020-156092-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: महिला कबड्डी में मीनाक्षी की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: महिला कबड्डी में मीनाक्षी की टीम रही प्रथम
Thu, 28 Nov 2024 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
तरसूह से फोरलेन कनेक्टिविटी मिलने के बाद ख़ुशी जताते ग्रामीण
थुरल कॉलेज में अंतर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
अंतर कॉलेज स्पर्धा में रजत पदक विजेता आदित्य राणा को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
थुरल(कांगड़ा)। महाराजा संसार चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय थुरल में बुधवार को वार्षिक अंतर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि प्राचार्य प्रो. राका शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी अपना एक विशेष महत्व है और यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपना महत्व रखती हैं।
खेलकूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मीनाक्षी की टीम प्रथम रही, जबकि पुरुष वर्ग में निखिल राणा की टीम कबड्डी में विजेता रही। बैडमिंटन में बीसीए विभाग की टीम प्रथम रही। वॉलीबाल पुरुष वर्ग में बीसीए विभाग की टीम प्रथम टीम रही।
महिला वर्ग में मीनाक्षी को कबड्डी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया । पुरुष वर्ग की टीम में अविनाश को कबड्डी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में कृष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जबकि महिला वर्ग में बैडमिंटन में ईशा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वॉलीबाल पुरुष वर्ग की टीम में आदर्श राणा और राहुल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया । अंतर महाविद्यालय एथलीट प्रतिस्पर्धा में रजत पदक विजेता आदित्य राणा को मुख्यातिथि और खेल समन्वयक ने ट्रैक सूट और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।