फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Meat sellers act arbitrarily, increase goat meat prices by Rs 100

Kangra News: मांस विक्रेताओं की मनमानी, 100 रुपये बढ़ाए बकरे के मीट के दाम

Sun, 29 Mar 2026 07:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
Meat sellers act arbitrarily, increase goat meat prices by Rs 100
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मांस विक्रेता मनमानी पर उतर आए हैं। बिना किसी सरकारी आदेश या विभागीय अधिसूचना के विक्रेताओं ने बकरे के मीट के दामों में 100 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। जो मीट पहले 500 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब उसके लिए ग्राहकों को 600 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इस वृद्धि से न केवल उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ा है, बल्कि प्रशासनिक नियंत्रण पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की ओर से नई दरें तय करने को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि कुछ समय पहले मीट विक्रेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों से मिला था। इस दौरान 600 रुपये की दर पर मौखिक सहमति की बात कही जा रही है। लेकिन जब तक जिला दंडाधिकारी (डीसी) की ओर से अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक पुरानी दरें ही लागू रहती हैं। बावजूद इसके दुकानदारों ने अपनी मर्जी से रेट बोर्ड बदल दिए हैं।
विज्ञापन


होटल-ढाबों के खाने पर भी दिखेगा असर
मीट की कीमतों में उछाल का सीधा असर अब जिले के होटलों, ढाबों और अहातों पर भी पड़ने वाला है। कच्चे माल की कीमत बढ़ने से मांसाहारी व्यंजनों की प्लेट भी महंगी हो जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बढ़ोतरी का लाभ भले ही कुछ हद तक पशुपालकों को मिले, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना या आधिकारिक आदेश के आम आदमी की जेब काटना सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से अभी मीट के दाम बढ़ाने की कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अगर कहीं भी तय दरों से ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। हम जल्द ही डीसी कांगड़ा के माध्यम से नई दरें फिक्स करवाकर अधिसूचना जारी करवाएंगे। -पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed