फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   mba student died in bike accident

सीयू के एमबीए छात्र की बाइक हादसे में मौत, दो गंभीर

Wed, 04 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Wed, 04 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन

कांगड़ा। कांगड़ा के पुराना बस अड्डे के पास मंगलवार रात बाइक हादसे में केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों छात्र मंगलवार रात को इकट्ठे बाइक पर जा रहे थे। मटौर की तरफ कांगड़ा जाते हुए पुराना बस अड्डे के पास उनकी बाइक खंभे से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि खंभे से टकराने के बाद बाइक के दो टुकड़े हो गए।

विज्ञापन


बुधवार सुबह जो भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचा, उसका दिल दहल गया। दुर्घटना में महाकाल (बैजनाथ) निवासी अभिषेक राणा की मौत हो गई। अभिषेक केंद्रीय विश्वविद्यालय में एमबीए का छात्र था। जबकि, बाइक पर सवार अन्य दो युवकों पालमपुर निवासी शिवम और चिराग को जख्मी हालत में डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा लाया गया। यहां इनका उपचार चल रहा है। ये दोनों छात्र भी केंद्रीय विवि में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कांगड़ा बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बहादुर ने बताया कि तीनों युवक केंद्रीय विवि के छात्र हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवकों ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं। उधर, महाकाल में मृतक युवक अभिषेक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक के पिता मनजीत राणा कृष्णानगर में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं। क्षेत्र में युवक की दुर्घटना से हुई मौत के बाद माहौल गमगीन है। वहीं दुर्घटना कैसे घटी, इसकी पुख्ता जानकारी किसी को नहीं लगी। खंभे से जोरदार टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक को देखकर इतना लग रहा था कि युवक बेहद तेज रफ्तार में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed