{"_id":"6a7a2ea73f07b0a18102ae4d","slug":"marshals-should-be-deployed-at-the-paragliding-landing-site-ankit-kangra-news-c-95-1-kng1037-249523-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट पर तैनात किया जाए मार्शल : अंकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट पर तैनात किया जाए मार्शल : अंकित
Tue, 11 Aug 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
बीड़ (कांगड़ा)। बीड़-बिलिंग की पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट में पर्यटकों की ओर से वाहनों को मैदान के अंदर ले जाने पर स्थानीय होटल एसोसिएशन और पैराग्लाइडिंग एसोसिएशनों ने कड़ा विरोध जताया है। बरसात के कारण करीब दो महीने के लिए पैराग्लाइडिंग गतिविधियां बंद हैं। यह समय लैंडिंग साइट पर प्राकृतिक घास और हरियाली के पनपने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
आरोप है कि कुछ पर्यटक जानबूझकर गाड़ियां मैदान में उतार रहे हैं। इससे हरी घास को नुकसान पहुंच रहा है। उड़ानों पर रोक के चलते इन दिनों मैदान में मार्शल तैनात न होने से ऐसी हरकतें बढ़ रही हैं।
हाल ही में हरियाणा से आए पर्यटकों की एक इनोवा गाड़ी लैंडिंग साइट मैदान के बीच जाकर फंस गई जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने वाहन का 1,000 रुपये का चालान भी काटा।
विज्ञापन
बिलिंग पैराग्लाइडिंग कम्युनिटी एसोसिएशन के संयोजक अंकित सूद ने प्रशासन से मानसून के दौरान भी लैंडिंग साइट पर मार्शल तैनात करने की मांग की है। वहीं, वीएपीए अध्यक्ष राज अबरोल ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भारी जुर्माने का प्रावधान करने की मांग उठाई है।