फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   married with forigner

हरियाणा की छोरी, इंग्लैंड का छोरा, धर्मशाला में सात फेरे

Wed, 08 Dec 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
married with forigner
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में बुधवार को इंग्लैंड का युवक हरियाणा की युवती के साथ भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंधा। इस अनूठे मिलन की पूरे क्षेत्र में चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

इस जोड़े ने धर्मशाला के खड़ोता गांव के राधा-कृष्ण मंदिर में सात फेरे लिए। शादी में दूल्हे की तरफ से आए विदेशी बारातियों ने खूब डांस किया। बरात आते ही पहले समधियों को सम्मान दिया गया। फिर दूल्हे से रिबन कटवाने की रस्म निभवाई गई। हरियाणा की युवती की बहनों ने विदेशी दूल्हे से रिबन कटाई का शगुन भी लिया। उसके बाद मंदिर में भजनों के साथ शादी की रस्मों को पूरा किया गया। मंदिर के मुख्य पंडित संदीप ने बताया कि विदेशी युवक पहले पूजा-पाठ के लिए यहां आया था। उसके बाद आज मंदिर में युवक की शादी की जा रही है। विदेशी युवक का कहना है कि वह मन की शांति के लिए पहले हिमाचल के धर्मशाला आया था। आज उसकी पसंद की भारतीय लड़की से शादी हो रही है। उन्होंने बताया कि हिंदू रीति रिवाज से शादी करने पर उसे बेहद खुशी महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed