फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Marketing complex will be built for affected shopkeepers around Gaggal Airport

Kangra News: गगल हवाई अड्डे के आसपास प्रभावित दुकानदारों के लिए बनेगा मार्केटिंग परिसर

Tue, 18 Feb 2025 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Marketing complex will be built for affected shopkeepers around Gaggal Airport
धर्मशाला। जिला प्रशासन ने गगल हवाई अड्डे के आसपास मार्केटिंग परिसर बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए भूमि चयनित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दुकानदारों को पुनर्वासित किया जा सके। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि हवाई अड्डे के बाहर चारों तरफ 12-12 मीटर सड़क बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए भी एसडीएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप तैयार किया था कि कम से कम लोग विस्थापित हों।
विज्ञापन

विस्तारीकरण की जद में आ रहे लोगों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनके हितों की रक्षा के साथ उन्हें पहली प्राथमिकता दी जाएगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने एसडीएम कांगड़ा और एसडीएम शाहपुर को पात्र लोगों को नियमों के तहत मुआवजा राशि देने और पुनर्वास प्लान पर फोकस करने के लिए भी कहा गया है ताकि किसी को भी असुविधा न हो। उपायुक्त ने विकास खंड अधिकारी को हवाई अड्डे के विस्तारीकरण में आने वाली पंचायत की संपत्तियों इत्यादि का रिकाॅर्ड भी तैयार करने के लिए कहा है। इसके साथ कूहलों और रास्तों का रिकाॅर्ड भी बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। इससे क्षेत्र में लोगों के लिए रोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। जिससे जिले में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। इस अवसर पर एडीएम डाॅ. हरीश गज्जू, एसडीएम कांगड़ा ईशांत जस्वाल, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, उपनिदेशक पर्यटन विभाग विनय धीमान सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed