{"_id":"670d3a0421f0af9df9057943","slug":"market-yard-will-be-built-in-draman-forelay-affected-shopkeepers-will-get-priority-pathania-kangra-news-c-95-1-kng1005-150837-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रमण में बनेगा मार्केट यार्ड, फोरले प्रभावित दुकानदारों को मिलेगी प्राथमिकता: पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रमण में बनेगा मार्केट यार्ड, फोरले प्रभावित दुकानदारों को मिलेगी प्राथमिकता: पठानिया
Tue, 15 Oct 2024 09:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:02 AM IST
विज्ञापन
द्रमण दशहरा उत्सव के समापन पर मुख्यतिथि केवल सिंह पठानिया को सम्मानित करते आयोजक। -स्रोत ः आयो
शाहपुर (कांगड़ा)। फोरलेन निर्माण से प्रभावित होने वाले दुकानदारों के पुनर्वास के लिए द्रमण में मार्केट यार्ड बनाया जाएगा। मार्केट यार्ड में फोरलेन से प्रभावित दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि प्रभावित दोबारा अपना व्यवसाय शुरु कर सकेंगे। यह बात उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने द्रमण के दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्प है। द्रमण में मार्केट यार्ड बनाया जाएगा, जिसमें लगभग 50-60 दुकानें होंगी। साथ ही द्रमण के मैदान को भी संवारा जाएगा। उन्होंने रामलीला कमेटी की ओर से रखी गई विभिन्न मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। दशहरा उत्सव के समापन पर केवल सिंह पठानिया ने कलाकारों को सम्मानित भी किया।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, डीडी शर्मा, स्थानीय पंचायत के प्रधान अरुणा देवी, उपप्रधान विनोद,उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, अश्वनी चौधरी, विनोद कुमार उप प्रधान और रणजीत सिंह आदि रामलीला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।