फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Many posts vacant in Paragpur Tehsil office, work affected

Kangra News: परागपुर तहसील कार्यालय में कई पद खाली, काम प्रभावित

Fri, 29 Nov 2024 07:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 Nov 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Many posts vacant in Paragpur Tehsil office, work affected
तहसीलदार छुट्टी पर, हरिपुर के नायब तहसीलदार को परागपुर तहसील का कार्यभार
विज्ञापन

लोगों को कार्य करवाने के लिए हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर तहसील कार्यालय में तहसीलदार, कार्यालय कानूनगो और कंप्यूटर ऑपरेटर के सहारे काम चल रहा है, लेकिन यहां कई पद रिक्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में कार्यालय में नायब तहसीलदार, अधीक्षक, वरिष्ठ सहायक, लिपिक, कनिष्ठ सहायक, जमेदार, प्रोसेस सर्वर और चपरासी के कई पद रिक्त हैं।

तहसीलदार परागपुर के छुट्टी पर जाने के कारण नायब तहसीलदार हरिपुर को परागपुर तहसील का कार्यभार दिया गया है, लेकिन वे केवल सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को ही तहसील कार्यालय में आते हैं। यह सिलसिला दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह तक चलेगा, क्योंकि तब तक वे पारिवारिक कारणों के चलते छुट्टी पर हैं। ऐसे में लोगों को तहसील कार्यालय में आकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्टाफ की कमी के चलते भी तहसील कार्यालय के कई काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


- तहसील कार्यालय में रिक्त पदों के कारण हमें अपने काम करवाने में बहुत परेशानी हो रही है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इन पदों को भरेगी।
-संजीव वर्मा, स्थानीय निवासी

- केंद्र के बनने वाले प्रमाण पत्र बिना तहसीलदार के नहीं बन पा रहे हैं। क्योंकि यह तहसीलदार ही बनाता है, यह हमारे लिए बहुत बड़ी समस्या है।
-रजत शर्मा, स्थानीय निवासी

- सरकार से आग्रह करते हैं कि वे जल्द ही तहसील कार्यालय में रिक्त पदों को भरें।इससे लोगों को अपने काम करवाने में आसानी होगी
-राजन शर्मा, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed