{"_id":"69b2b3a427dfac03600392d9","slug":"manjeet-of-hamirpur-bought-saliyana-chhinj-mela-ground-for-rs-47-lakh-kangra-news-c-95-1-ssml1019-223972-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हमीरपुर के मनजीत ने 47 लाख में लिया सलियाणा छिंज मेला मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हमीरपुर के मनजीत ने 47 लाख में लिया सलियाणा छिंज मेला मैदान
Fri, 13 Mar 2026 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। सलियाणा छिंज मेले को लेकर वीरवार को पंचरुखी में मैदान की खुली नीलामी हुई। एसडीएम पालमपुर और मेला कमेटी के अध्यक्ष ओपी यादव की अध्यक्षता में हुई इस नीलामी में हमीरपुर के मनजीत ने 47 लाख में मेला मैदान अपने नाम किया।
पिछले साल इस मैदान की नीलामी 35 लाख में हुई थी लेकिन इस बार इसे 47 लाख में लिया गया। मेला मैदान की नीलामी के लिए नगरोटा, हमीरपुर, पालमपुर, बैजनाथ व पंजाब समेत कई इलाकों से बोलीदाता पहुंचे थे। लेकिन हमीरपुर के मनजीत ने मैदान को नीलामी के जरिये नाम कर लिया। इस मेला मैदान में जल्द ही राज्य स्तरीय छिंज मेले का आयोजन होगा। इस मौके पर तहसील के तहसीलदार अभिषेक भास्कर समेत राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद