{"_id":"61f7fdac92368b54211d7df2","slug":"man-arrested-with-charas-kangra-news-sml398188569","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति से एक किलो 774 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति से एक किलो 774 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में चरस पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति से एक किलो 774 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कालू दी हट्टी में शनिदेव मंदिर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों
में खड़ा था। गश्त कर रही पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके थैले से चरस मिली। जिसकी मात्रा एक किलो 774 ग्राम थी। पुलिस ने राकेश कुमार निवासी जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुल्लू में रहता है। उधर, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।