{"_id":"6b05ee5e6a0d7364a2026b63","slug":"doctors-share-fitness-tips-during-a-run-kangra-news-c-399-dsl1018-557229-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दाैड़ लगा डॉक्टरों ने दिया फिटनेस मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दाैड़ लगा डॉक्टरों ने दिया फिटनेस मंत्र
विज्ञापन
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रेक में आईएमए की स्पोटर्स मीट के दौरान दौड़ में भाग लेते हुए महिला डॉक्ट
धर्मशाला। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश देने के लिए रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) धर्मशाला की ओर से धर्मशाला खेल परिसर में पदयात्रा और विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों, वरिष्ठ चिकित्सकों और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पदयात्रा से हुई। इसके बाद खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आईएमए धर्मशाला के अध्यक्ष एवं बाल हार्मोन रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक दिनभर मरीजों की देखभाल और व्यस्त कार्यशैली के कारण अक्सर सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं।
नियमित व्यायाम और खेलकूद से तनाव कम करने के साथ मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाव संभव है। बारिश और सर्दियों में भी खेलकूद जारी रखने के लिए आईएमए भवन में इंडोर खेल गतिविधियां शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमेश कुमार भारती ने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियां गंभीर बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों व युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आईएमए के वरिष्ठ सदस्य डॉ. सीएस राठौर, डॉ. एससी कौशल, डॉ. सुदर्शन चक्र और सचिव डॉ. अंकित शुक्ला ने भी हिस्सा लिया।
दूसरों की सेहत संवारने वाले खुद का भी रखें ध्यान : डॉ. मिलाप शर्मा
टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने कहा कि दूसरों की सेहत का ध्यान रखने वाले डॉक्टरों और मेडिकल विद्यार्थियों को अपनी सेहत को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। खेलकूद से जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच विकसित होती है।