{"_id":"6ad62dae95b10b90fb040354","slug":"make-the-resolution-of-a-self-reliant-and-developed-india-a-reality-by-adopting-swadeshi-kangra-news-c-95-1-ssml1021-262467-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प करें साकार : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प करें साकार : जयराम
विज्ञापन
कांगडा में स्वदेशी व्यापारी संगोष्ठि पर लोगों को सम्मानित करते जयराम ठाकुर। पार्टी
कांगड़ा में स्वदेशी व्यापारी मंच की संगोष्ठी में बोले नेता प्रतिपक्ष
स्थानीय उद्योगों और उत्पादों को बढ़ावा देने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाकर ही देश की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दिया जा सकता है।
कांगड़ा में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित स्वदेशी व्यापारी मंच की संगोष्ठी में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से स्वावलंबी भारत के निर्माण का आह्वान किया है। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत एक-दूसरे के पूरक हैं।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी का अर्थ केवल देश में बने उत्पादों को खरीदना नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय स्वाभिमान, आर्थिक मजबूती और रोजगार सृजन से भी जुड़ा है। स्थानीय उत्पादों और उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और उद्यमियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसी पहल ने देश में उद्यमिता, नवाचार और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा दिया है। भारत वैश्विक उत्पादन केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
उन्होंने व्यापारियों से स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को जनआंदोलन बनाकर स्थानीय व्यापार, उद्योग और रोजगार को नई गति दी जा सकती है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।