फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Major wrestler won a big prize of one lakh rupees

Kangra News: मेजर पहलवान ने जीती एक लाख रुपये की बड़ी माली

Mon, 10 Jun 2024 03:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Major wrestler won a big prize of one lakh rupees
लखदाता पीर छिंज मेला दंगल तलाड़ा की कुश्ती का विजेता पहलवान  प्रबंधक कमेटी के साथ
राजा का तालाब (कांगड़ा)। लखदाता पीर बाबा तलाड़ा का वार्षिक छिंज दंगल मेले में बड़ी माली डेरा बाबा नानक के पहलवान मेजर ने जीती। उन्होंने मोनू दहिया को हराया। आयोजकों की ओर से मेजर पहलवान को एक लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। मंगू पहलवान ने रैफरी की बेहतरीन भूमिका निभाकर अपनी गहरी छाप छोड़ी। वहीं, 72 हजार रुपये की दूसरी माली पहलवान धर्मेंद्र कोहाली और रवि बारन के बीच करवाई गई, जिसमें धर्मेंद्र कोहाली ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


तीसरी माली कमलजीत धूमछेड़ी पहलवान और पहलवान जस्सा मरोड़ के बीच आयोजित की गई, जिसमें पहलवान कमलजीत धूमछेड़ी ने विजय प्राप्त की। इस मौके पर स्वरूप सिंह पठानियां, मलकीयत सिंह पठानियां, बलकार सिंह पठानियां, पुरुषोत्तम पठानियां, सागर पठानियां, सवर्ण पठानियां, विनोद पठानिया, राकेश शर्मा, युवराज, बिट्टू समियाल, रणजीत सिंह और हैप्पी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed