फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Major Ankit was given a final farewell with military honors

Kangra News: मेजर अंकित को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Sun, 06 Apr 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 06 Apr 2025 05:32 AM IST
विज्ञापन
Major Ankit was given a final farewell with military honors
मेजर अंकित धीमान को श्रद्धांजलि अर्पित करते सेना के अ​धिकारी। संवाद
14 आरआर बांदीपुरा जम्मू-कश्मीर में तैनात थे अंकित
विज्ञापन

बीमार होने के बाद दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती थे, उपचार केे दौरान 3 अप्रैल को हुई मौत
पार्थिव देह के घर पहुंचते ही चारों ओर चीखो पुकार से गमगीन हुआ माहौल
छह वर्ष पहले शादी हुई, फरवरी में एक निजी समारोह में भाग लेने आए थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का तालाब (कांगड़ा)। भारतीय थल सेना में 14 आरआर बांदीपुरा जम्मू-कश्मीर में मेजर पद पर तैनात अंकित धीमान का शनिवार को तलाड़ा मोक्षधाम में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मेजर अंकित धीमान (32) पहली मार्च को बीमार हुए थे। इस दौरान उन्हें श्रीनगर स्थित सेना के बेस अस्पताल में रेफर किया गया। यहां से उन्हें आरआर अस्पताल दिल्ली में शिफ्ट किया गया। वहां पर इलाज के दौरान उनकी तीन अप्रैल देर रात मौत हो गई। अंकित धीमान लगभग नौ वर्ष पहले ही सेना में उच्च पद पर तैनात हुए थे।
छह वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी, जबकि इसी वर्ष फरवरी माह में वे एक समारोह में शामिल होने के लिए घर पर आए थे। शनिवार सुबह 51 इन्फेंट्री ब्रिगेड ममून के ब्रिगेडियर रोहित यादव की अगुवाई में 3 जाट डोगराई बटालियन की सेना की टुकड़ी फूलों से सजी भारतीय थल सेना की गाड़ी में तिरंगे में लिपटी मेजर अंकित धीमान की पार्थिव देह लेकर उनके पैतृक गांव तलाड़ा कुटलाहड़ पहुंची। पार्थिव देह के घर पहुंचते ही चारों ओर चीखो पुकार से माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान मेजर अंकित धीमान की पत्नी कल्पना धीमान, पिता जनवेद धीमान, माता आशा धीमान और छोटे भाई अर्पित धीमान उनकी यादों को मन में समेटे हुए आंखों में आंसुओं की धारा को बहाते हुए बेहद भावुक हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के सैकड़ों लोगों और पूर्व सैनिकों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 3 जाट डोगराई बटालियन ममून की टुकड़ी ने मोक्षधाम पर अमित धीमान की पार्थिव देह को सलामी दी। सेना की तरफ से 51 इन्फेंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेडियर रोहित यादव, 3 जाट डोगराई बटालियन के कर्नल अमित कुमार भट्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल आरएन झा, मेजर अनिरुद्ध चौधरी, फतेहपुर एसडीएम विश्रृत भारती, नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह, पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया, अमित के माता–पिता और पत्नी कल्पना धीमान ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंकित धीमान की पार्थिव देह के साथ आए 14 आरआर के नायब सूबेदार भीम सिंह ने बताया कि वे बेहद मिलनसार और सौम्य स्वभाव के व्यक्तित्व के मालिक थे। इस दौरान मोक्षधाम तलाड़ा में अमित कुमार के छोटे भाई अर्पित धीमान ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

मेजर अंकित धीमान को श्रद्धांजलि अर्पित करते सेना के अधिकारी। संवाद

मेजर अंकित धीमान को श्रद्धांजलि अर्पित करते सेना के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed