{"_id":"69022064ef96484c2f0500e3","slug":"major-action-against-illegal-mining-five-jcbs-four-tipper-trucks-seized-kangra-news-c-95-1-kng1004-203259-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, पांच जेसीबी, चार टिपर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, पांच जेसीबी, चार टिपर जब्त
Thu, 30 Oct 2025 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 30 Oct 2025 07:40 AM IST
विज्ञापन
चक्की खड्ड में अवैध खनन करते पकड़ी जेसीबी मशीन और टिपर। -स्रोत: पुलिस
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत डमटाल पुलिस थाना की टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम में अवैध खनन करने पर पांच जेसीबी मशीनें और चार टिपर जब्त किए हैं।
अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर डमटाल पुलिस की टीम ने मंगलवार देर रात करीब 2:00 बजे चक्की खड्ड क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खनन में जुटी जेसीबी मशीनों और टिपरों को जब्त कर पुलिस थाना लाया गया।
इस दौरान मौके पर अवैध खनन में जुटे झारखंड और ओडिशा के एक-एक, इंदौरा के चार और पठानकोट के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस की ओर से अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।