{"_id":"66bfda1752fa6c8b360e1da4","slug":"mahakal-temple-decorated-for-the-first-saturday-of-bhado-month-kangra-news-c-95-1-ssml1021-143592-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भादो माह के पहले शनिवार के लिए सजा महाकाल मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भादो माह के पहले शनिवार के लिए सजा महाकाल मंदिर
Sat, 17 Aug 2024 04:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। भादो माह के पहले शनिवार के लिए महाकाल मंदिर बैजनाथ सज गया है। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। शुक्रवार देर शाम तक मंदिर न्यास ने मेलों के लिए सभी प्रकार की तैयारी को पूरा कर लिया। इस बार भादो माह में पांच शनिवार के मेलों का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर पुजारी रामकुमार शर्मा ने बताया कि भादो माह में शनिवार के दिन महाकाल मंदिर में शनि शीला पर काले तिल, तेल, माह और काले रंग की वस्तुएं अर्पित करने के बाद महाकाल के दर्शन करने से नवग्रह की कुदृष्टि से बचा जा सकता है। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए श्रद्धालु न्यास के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।