{"_id":"60ec590d8ebc3eec6f320635","slug":"loss-of-crores-to-road-water-electricity-departments-four-to-pwd-one-crore-to-jalshakti-department-30-lakhs-to-electricity-board-jal-shakti-department-s-drinking-water-schemes-book-water-tanks-also-got-flooded-kangra-news-sml376661546","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाएं बही, पानी के टैंक भी चढ़े बाढ़ की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाएं बही, पानी के टैंक भी चढ़े बाढ़ की भेंट
विज्ञापन
धर्मशाला। सोमवार को जिले में मचे तबाही के मंजर ने धर्मशाला मंडल को ही करोड़ों का नुकसान पहुंचा दिया है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग को चार, जलशक्ति विभाग को एक और विद्युत बोर्ड को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में जलशक्ति विभाग की कई योजनाएं बह गई हैं, जबकि पानी के कई टैंक भी औंधे मुंह गिरे हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जिला कांगड़ा में मचे तबाही के मंजर ने लोक निर्माण विभाग के एक पुल को जहां क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं पानी के बहाव में धर्मशाला-गगल वाया शीला सड़क भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हुई है। इसके अलावा दाड़ी से होकर चैतडू में मिलने वाला संपर्क मार्ग का पासू में 20 मीटर के करीब सड़क मांझी खड्ड के तेज बहाव में बह गई है। वहीं जलशक्ति विभाग की नड्डी, गज, बनेर, पासू, ढगवार और मनेढ़ सहित अन्य कई पेयजल योजनाएं मांझी खड्ड के तेज बहाव में बही हैं। इसके अलावा पानी के टैंकों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते लोगों को पेयजल दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पानी के तेज बहाव से बिजली बोर्ड के करीब चार ट्रांसफार्मरों सहित पोल और तार टूट कर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसके चलते बिजली बोर्ड को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
पानी के तेज बहाव के कारण लोक निर्माण विभाग को करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शीला में एक पुल जहां क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं कई सड़क को भी नुक्सान पहुंचा है।
विज्ञापन
- एसके डढवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि, धर्मशाला।
पानी के तेज बहाव में जलशक्ति विभाग की कई योजनाएं बही हैं, जबकि कई योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा पानी के टैंकों को भी नुकसान पहुंचा है। जलशक्ति विभाग को अभी तक एक करोड़ रुपये के नुकसान हुआ है। स्थिति सामान्य होते ही टूटी पेयजल योजनाओं को शुरू करने का काम किया जाएगा।
- सरवन कुमार, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग धर्मशाला।
सोमवार को बिजली बोर्ड को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। इस दौरान पासू, मनेढ़ और बगली फीडर में बिजली के खंभों को खासा नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा करीब चार ट्रांसफार्मर भी खराब हुए हैं।
- विकास ठाकुर, अधिशासी अभियंता एचपीएसईबी, धर्मशाला।