फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lord Parashurama became angry with Rama for breaking Shiva's bow.

Kangra News: शिव धनुष टूटने से राम पर क्रोधित हुए भगवान परशुराम

Fri, 26 Sep 2025 03:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 26 Sep 2025 03:30 AM IST
सार

धर्मशाला के पासू, दाड़ी और कोतवाली क्षेत्रों में रामलीला मंचन के दौरान राम-सीता विवाह, परशुराम संवाद और वनवास प्रसंगों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। विशेषकर राजा दशरथ की मृत्यु वाले दृश्य पर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
Lord Parashurama became angry with Rama for breaking Shiva's bow.
पासू में आयोजित रामलीला के दौरान लक्ष्मण और परशुराम के संवाद का दृश्य। संवाद - फोटो : mathura

विस्तार

धर्मशाला। प्रभु श्री राम ने सीता स्वयंवर में शिव धनुष को तोड़ स्वयंवर की शर्त को पूरा किया तो इसकी सूचना भगवान परशुराम तक पहुंची और वे काफी क्रोधित हो गए। क्रोधित होकर जब परशुराम जी राम के पास पहुंचे तो उन्होंने पूछा कि किसने मेरे शिव का धनुष तोड़ा। इस पर लक्ष्मय भी गुस्सा हो गए और दोनों में शब्दों के काफी बाण चले। ऐसे में राम जी ने लक्ष्मण को शांत किया और धनुष चलाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया को भगवान परशुराम समझ गए कि यह कोई साधारण पुरुष नहीं हैं और वहां से चले गए। यह दृश्य वीरवार को पासू में आयोजित रामलीला के चौथे दिन दर्शाया। इस दृश्य में दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद अयोध्या पहुंचने के बाद राजा दशरथ जी अपने पुत्र राम की बारात लेकर मिथिलापुरी के लिए निकले तो बारात में दर्शन की नाचने को मजबूर हो गए। वहीं, सात फेरों के पवित्र बंधन में बंधकर सीता-राम एक दूसरे के हो गए। विवाह के दौरान पंडाल में मौजूद लोगों ने राम-सीता पर फूला की बरसात की। वीरवार को पासू रामलीला क्लब के सदस्य सुरेंद्र ने दर्शकों के लिए सेवइयां-बूंदी और राकेश कुमार ने चाय की व्यवस्था की।
विज्ञापन


धर्मशाला के दाड़ी, कोतवाली, राम नगर में भी रामलीला मंचन किया। दाड़ी में आयोजित रामलीला में भी राम-सीता के विवाह का दृश्य दर्शाया गया। वहीं, कोतवाली बाजार में आयोजित रामलीला में वीरवार को कैकई ने राजा दशरथ से दो वर मांगे। पहले वर में उन्होंने अपने पुत्र भरत के लिए राजपाठ और दूसरे वर में राम के लिए वनवास मांगा। पिता की आज्ञा को पूरा करने के लिए राम, लक्ष्मण और सीता 14 साल के वनवास के लिए निकल गए। वहां, पुत्रों के बिछोड़े में राजा दशरथ ने भी अपने प्राण त्याग दिए। यह दृश्य देखकर पंडाल में सभी दर्शक काफी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed