फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lord Indrunag assured that there would be no loss of life.

Kangra News: भगवान इंद्रूनाग ने जनहानि न होने का दिया भरोसा

Fri, 18 Sep 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lord Indrunag assured that there would be no loss of life.
धर्मशाला। धर्मशाला के समीपवर्ती खनियारा स्थित पटोला मैदान में आयोजित पारंपरिक भेड़े के मेले के दौरान प्राचीन श्री इंद्रूनाग देवता के गूर ने खेलपात्र के माध्यम से देववाणी की। देवता के गूर ने देव वचनों में क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि बने रहने का आशीर्वाद दिया और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक या अन्य जनहानि न होने देने का भरोसा दिलाया। इस पावन देववाणी को सुनने के लिए मैदान में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

श्री इंद्रूनाग मंदिर के पुजारी विपिन नाग ने बताया कि मेले के दौरान सनातन व पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए खेलपात्र का आयोजन किया गया। देवता के गूर ने देववाणी में श्रद्धालुओं को क्षेत्र की स्थिति और सुख-शांति से जुड़े विषयों पर आश्वस्त किया। उन्होंने घोषणा की कि श्री इंद्रूनाग देवता शुक्रवार तड़के चार बजे पवित्र राधाष्टमी स्नान के लिए भरमौर स्थित मणिमहेश यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत 22 सितंबर को मणिमहेश से लौटने के बाद देवता देववाणी के माध्यम से आगे का संदेश देंगे।
विज्ञापन

जय इंद्रू नाग मंदिर सेवा समिति खनियारा की ओर से सायर पर्व के उपलक्ष्य पर इस वार्षिक लोक परंपरा उत्सव ''''भेड़े के मेले'''' का भव्य आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान स्थानीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सुंदर टापू, पिट्ठू और पांच गिट्टियां जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हिमाचली लोक गायन और लोक नृत्य की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मेले में समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed