फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Loan up to Rs 20 lakh will be available for higher education at 1% ROI

उच्च शिक्षा के लिए एक फीसदी ब्याज पर मिलेगा 20 लाख तक का ऋण : उपायुक्त

Sat, 31 Jan 2026 09:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
Loan up to Rs 20 lakh will be available for higher education at 1% ROI
धर्मशाला। प्रदेश सरकार की डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई के लिए मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि धन के अभाव में कोई भी योग्य छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने सरल मानक निर्धारित किए हैं। विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पिछली परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 28 वर्ष तक की आयु के युवा योजना के पात्र हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऋण योजना में लगभग सभी प्रमुख व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फार्मेसी, एमबीए, लॉ, आईटीआई, पॉलिटेक्निक के साथ-साथ स्नातकोत्तर और पीएचडी जैसे शोध कार्य भी सम्मिलित हैं। ऋण की राशि का उपयोग ट्यूशन फीस के अलावा हॉस्टल, किताबों और अन्य शैक्षणिक उपकरणों के खर्च के लिए भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed