फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Liquor caught from jeep, case registered

Kangra News: जीप से पकड़ी शराब, केस दर्ज

Sun, 12 May 2024 04:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Liquor caught from jeep, case registered
कोटला (कांगड़ा)। पुलिस और राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने नशा माफिया के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है। नशा माफिया लगातार जिला पुलिस नूरपुर के निशाने पर है। चुनाव आचार संहिता में अवैध शराब का धंधा बडी तेजी से फैल रहा है। शनिवार सुबह पुलिस चौकी कोटला के समक्ष पुलिस चौकी प्रभारी संजीव धामी और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त जगदीश शर्मा के नेतृत्व में लगाए गए नाके के दौरान गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से पुलिस टीम ने 43 पेटी संतरा मार्का देसी शराब बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गाड़ी चालक देवराज पुत्र रति राम निवासी लेतरी तहसील नूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना ज्वाली में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसपी नूरपुर अशोक रतन और राजस्व जिला नूरपुर के उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग प्रीतपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed