{"_id":"6a96eac20b1699479e0697a5","slug":"cisf-jawans-wife-carries-his-bier-kangra-news-c-95-1-kng1047-253406-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीआईएसएफ जवान की अर्थी को पत्नी ने दिया कंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीआईएसएफ जवान की अर्थी को पत्नी ने दिया कंधा
Tue, 01 Sep 2026 08:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
राहुल रंधावा। -फाइल फोटो
कोटला (कांगड़ा)। लंज क्षेत्र से सटी डडोली पंचायत के अंबी निवासी सीआईएसएफ जवान राहुल रंधावा का सोमवार दोपहर दिल्ली में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 36 वर्षीय जवान के असामयिक निधन की सूचना मिलते ही पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जवान की अंतिम यात्रा के दौरान माहौल उस समय अत्यंत भावुक हो गया, जब गमगीन पत्नी ने स्वयं आगे बढ़कर अपने पति की अर्थी को कंधा दिया। इस मार्मिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। राहुल रंधावा दिल्ली में सीआईएसएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया था।
वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। महज 36 वर्ष की उम्र में बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार गहरे सदमे में डूब गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त करने और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
जवान राहुल रंधावा का डोड़न स्थित श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक तरफ तिरंगे के साथ जवान को विदाई दी जा रही थी, तो दूसरी तरफ परिवार अपनों को खोने के गम में डूबा था। अंतिम यात्रा में लंज व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने अपने वीर सपूत को अश्रुपूर्ण विदाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि देश सेवा में जुटे जवान का यूं अचानक चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।