फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lights on during the day, darkness at night

Kangra News: लापरवाही की नई मिसाल... दिन में जलती हैं लाइटें, रात में अंधेरा

Sun, 27 Apr 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Apr 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
Lights on during the day, darkness at night
धर्मशाला में बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर दिन में जगी स्ट्रीट लाइट। संवाद
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला की लापरवाही से शहर के हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि अब स्ट्रीट लाइटें दिन में जलती हैं और रात में अंधेरा छा जाता है। पिछले चार दिनों से शहर के कई हिस्सों में लाइटें दिन के उजाले में जग रही हैं, जबकि रात के समय यह बंद हो जाती हैं, जिससे सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन

शहर में स्ट्रीट लाइटों के जलने और बंद होने के इस अजीबो-गरीब समय से नागरिक परेशान हैं। इसके साथ ही सड़कों पर चलने वाले राहगीर अंधेरे में ठोकर खा रहे हैं। इस लापरवाही की वजह से सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि शहर के अधिकांश क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से लगाई गई लाइटें अब किसी काम की नहीं रह गई हैं।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला के कार्यालय में रोजाना पुरानी स्ट्रीट लाइटों के बार-बार खराब होने शिकायतें आ रही हैं। शिकायत रजिस्टर में लाइटों की खराबी की दर्ज शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन समस्याओं को सुलझाने के लिए लगाए गए क्यूआर कोड भी अब काम नहीं कर रहे हैं, क्योंकि चार-पांच दिनों से एलईडी स्क्रीनें भी बंद पड़ी हैं। मगर नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में करीब 3,600 स्ट्रीट लाइटें हैं, जो आए दिन खराब हो रही हैं। कई बार पार्षदों ने भी बैठकों में इस समस्या को उठाया, लेकिन आज तक इस समस्या का हल नहीं हो सका। इस बार तो नगर निगम के बजट में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान भी नहीं किया गया है।


धर्मशाला शहर में 7,000 स्मार्ट लाइटें लगाने का कार्य चल रहा है, जैसे ही कार्य पूरा हो जाएगा तो शहर में अंधेरे की समस्या भी दूर हो जाएगी। रही बात दिन में पुरानी स्ट्रीट लाइटों के जलने की तो इस बारे में कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि इस ओर ध्यान दिया जाए। – जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला

धर्मशाला में बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर दिन में जगी स्ट्रीट लाइट। संवाद

धर्मशाला में बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर दिन में जगी स्ट्रीट लाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed