फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Life threatening due to dry trees in smart city

Kangra News: स्मार्ट सिटी में सूखे पेड़ों से जान को खतरा

Tue, 19 Sep 2023 01:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Life threatening due to dry trees in smart city
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी में कई सूखे और खतरनाक पड़े लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। इन सूखे पेड़ों के गिरने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन इसे प्रशासन, नगर निगम, वन निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं। कई सालों से ये पेड़ असुरक्षित हैं लेकिन इन्हें यहां से हटाने की कोई जहमत नहीं उठाई जा रही है। धर्मशाला में जिला मुख्यालय होने के कारण भी यहां रोजाना अधिकारी सड़कों से आवाजाही करते हैं। बावजूद इसके इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अकेले धर्मशाला शहर में ही 12 से अधिक ऐसे मुख्य स्थल हैं जहां सूखे और खतरनाक पेड़ लोगों की जान ले सकते हैं।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले भी प्रशासन ने कई जगह चिह्नित सूखे और खतरनाक पेड़ों को वन निगम को काटने के निर्देश दिए थे मगर दो साल बाद भी ये पेड़ सड़कों पर हादसों को न्योता दे रहे हैं। लगता है कि प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। जोनल अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर के पास दो माह में दो बार पेड़ की बड़ी टहनियां गिर चुकी हैं। रविवार को भी इस हादसे में मेडिकल स्टोर के भवन को नुकसान पहुंचा है। इतना सब होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अगर हादसे में किसी की जान जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन

इसके बारे में नगर निगम धर्मशाला की ट्री ऑफिसर तनवी गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम बेहतर बता पाएंगे। जुलाई में हुई बैठक में कई सूखे और खतरनाक पेड़ों को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि पंद्रह से अधिक सूखे और खतरनाक पेड़ों को चिह्नित कर सूची वन विभाग और वन निगम को सौंप दी गई है। इन पेड़ों को काटने की प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed