{"_id":"623e0e6a8fe6cf06d7580ee1","slug":"lidwad-mela-started-in-nagrota-bagwa-kangra-news-sml4036629136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरंभ हुआ नगरोटा बगवां का चार दिवसीय जिला स्तरीय लिदबड़ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरंभ हुआ नगरोटा बगवां का चार दिवसीय जिला स्तरीय लिदबड़ मेला
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में लिदवड़ मेले के शुभारम्भ मौके पर शोभा यात्रा में उपस्थित मुख्यतिथि विधायक अरुण ?
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। माता नारदा शारदा को समर्पित नगरोटा बगवां का चार दिवसीय ऐतिहासिक लिदवड़ मेला शुक्रवार से आरंभ हो गया। इस मौके पर बहुकार्यालय भवन से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक अरुण कुमार कूका ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
नगर के मध्य बाजार में स्थित श्री हनुमान मंदिर से होती हुई शोभायात्रा माता नारदा शारदा मंदिर पहुंची, जहां पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद टमक बजाकर मेले का आगाज किया गया। उसके बाद शोभायात्रा के साथ कूका ने कुश्ती (छिंज) स्थल पर पहुंचकर झंडा रस्म अदा की। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम शशिपाल नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, परिवहन निगम के मंडलीय उपप्रबंधक राजकुमार पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिपहिया, परिवहन निगम के निदेशक बलराम पुरी, नप अध्यक्ष रजनी बस्सी, उपाध्यक्ष नवयोग भारद्वाज, अविनाश खोसला, कई विभागों के अधिकारी, नगर व आसपास क्षेत्रों के कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
एसडीएम ने बताया कि 26 मार्च को पुरुषों की कुश्तियों का शुभारंभ होगा, जबकि महिला पहलवानों की कुश्तियां भी इसी दिन करवाई जाएंगी। इसी रोज बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन और सांस्कृतिक संध्या भी होगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में जिला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे।