{"_id":"68fe1697fb59f52fae09b288","slug":"letter-written-to-rto-sdm-and-police-for-action-against-private-volvo-buses-kangra-news-c-95-1-kng1004-202685-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: निजी वोल्वो बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरटीओ, एसडीएम और पुलिस को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: निजी वोल्वो बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरटीओ, एसडीएम और पुलिस को लिखा पत्र
Mon, 27 Oct 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 27 Oct 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
मैक्लोडगंज बाइपास पर खड़ी निजी वॉल्वो बस। संवाद
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में एचआरटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय और कार्यशाला के पास निजी वोल्वो बसों की लंबी कतारें अब निगम और आम जनता दोनों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। अब एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) ने इन बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम धर्मशाला, आरटीओ और ट्रैफिफ पुलिस को शिकायत पत्र लिखा है।
बता दें कि धर्मशाला में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण निजी वोल्वो बसों को चड़ी-घरोह रोड पर खड़ा किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। सड़क किनारे वोल्वो बसों के खड़े होने से निगम के कार्यालय से रूटों पर निकलने वाली एचआरटीसी की बसों के साथ-साथ चड़ी-घरोह की ओर जाने वाले स्थानीय वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक परेशानी एचआरटीसी की बसों को वर्कशॉप में आने-जाने के दौरान हो रही है। दरअसल, धर्मशाला से दिल्ली व अन्य स्थानों के लिए निजी ट्रांसपोर्टर बड़ी संख्या में वोल्वो बसों का संचालन कर रहे हैं। पूर्व में यह बसें कैंट बाईपास रोड पर खड़ी होती थीं, लेकिन बरसात में इस मार्ग को हुए नुकसान के बाद अब ये सभी बसें अस्थायी रूप से चड़ी-घरोह रोड को पार्किंग स्थल बना रही हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
एचआरटीसी धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने कहा कि निजी वोल्वो बसों के कारण कई बार बस स्टैंड के पास भी जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस समस्या के स्थायी समाधान और इन बसों पर कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ), एसडीएम और ट्रैफिक पुलिस प्रशासन को लिखित रूप से सूचित कर दिया है।